दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत
- फोटो : ANI
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार एक हजार निजी बसें किराये पर ले रही है। इसके लिए सार्वजनिक सूचना जारीकर दी गई है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक हजार निजी बसों को किराये पर लेने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि बसें बहुत जल्द दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इन बसों में एसी और नॉन एसी, दोनों तरह की बसें होंगी।
उन्होंने आगे कहा कि एल5एन और एन-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक हल्के वाणिज्यिक वाहनों (छोटा हाथी) के लिए दिल्ली की लगभग 250 सड़कों पर 'नो एंट्री जोन' में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ये वाहन किसी भी समय सड़कों पर दौड़ सकते हैं।