फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का आरोपी किश्चियन मिशेल ने तिहाड़ में छोड़ा खाना-पीना, ब्रिटिश सरकार को पत्र लिख हस्तक्षेप की मांग

Sat, 27 Nov 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन की ओर से लगातार उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टरों लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसकी नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Christian Michel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी किश्चियन मिशेल ने खाना-पीना छोड़ दिया है। जेल संख्या एक में बंद मिशेल गुरुवार से खाना नहीं खा रहा है। आरोपी ने ब्रिटिश सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसका कहना है कि पत्र का जवाब आने तक वह खाना नहीं खाएगा।

विज्ञापन


उधर, मिशेल के खाना-पीना छोड़ने के बाद से जेल प्रशासन उस पर पूरी नजर रख रही है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन की ओर से लगातार उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टरों लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसकी नियमित जांच की जा रही है। मिशेल की हालत को देखते हुए शनिवार को उसे आवश्यक दवाईयां दी गई हैं। जिसमें ग्लूकोज का डोज भी शामिल है। जेल के अधिकारियों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है। अगर उसकी तबीयत खराब होती है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यार्पण कर भारत लाया गया था। क्रिश्चियन मिशेल ब्रिटिश नागरिक है और उसने हेलिकॉप्टर घोटाले में कथित तौर पर बिचौलिया की भूमिका निभाई थी। उसे 22 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। पांच जनवरी 2019 को उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। उसके वकीलों ने कहा था कि तिहाड़ जेल परिसर में ईडी और सीबीआई के अधिकारी दखल देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें