फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कहासुनी के बाद किशोर ने पिक्चर ट्यूब के कांच से वारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के मंडावली की वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 16 साल के नाबालिग को दबोचा
विज्ञापन

- कबाड़ को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस कर रही मामले की छानबीन, पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मामूली कहासुनी के बाद किशोर ने पिक्चर ट्यूब के कांच से वारकर नाबालिग की हत्या कर दी। उसकी शिनाख्त इमरान (15) के रूप में हुई है। आरोपी लगातार वार करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। गंभीर हालत में परिजन इमरान को लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की जा रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मंडावली के सब्जीमंडी स्थित साकेत ब्लॉक निवासी इमरान के परिवार में पिता आसिफ, मां इशरत, तीन बहनें और दो भाई हैं। परिवार का कबाड़ का काम है। आरोपी उसी क्षेत्र में रहता है। शनिवार रात किसी बात पर आरोपी व इमरान के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोपी ने पिक्चर ट्यूब का कांच उठाकर इमरान के पेट पर वार किए। इसके बाद उसने हाथ पर हमला कर दिया। इमरान की बहन शबाना का आरोप है कि वारदात के समय लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। किसी ने उसके भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उपायुक्त ने बताया कि 12:06 बजे उनकी टीम को खबर मिली थी। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने देर रात को ही आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें