फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम: 22 दिनों में पहली बार हवाओं ने पकड़ी 30 की स्पीड, आज से तापमान में गिरावट की संभावना

Tue, 23 Nov 2021 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तेज धूप के कारण तेज हवाओं ने ठिठुरन के अहसास कम हुआ। दिल्ली में 22 दिनों बाद 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चली। लेकिन इससे सर्दी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली कमी होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान जाफरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस व लोदी रोड केंद्र पर 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


विभाग ने सोमवार व मंगलवार के लिए शीत लहर चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान कुछ इसी तरह के रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार को आसमान साफ रहने व हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 27.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 11.4 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर को सूर्यास्त: शाम 5:25 मिनट
24 नवंबर को सूर्योदय: सुबह 6:51 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें