फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज और एनसीवेब के दाखिले 30 से होंगे शुरू, ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे में आठ नवंबर से

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीयू प्रशासन ने विस्तृत दाखिला शेड्यूल और गाइडलांइस को जानने के लिए नियमित तौर पर डीयू की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।  
विज्ञापन
du admission - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा आधारित स्नातक कोर्सेज, ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले शुरू होने का इंतजार छात्र कर रहे हैं। डीयू प्रशासन ने दाखिला तिथि की घोषणा कर इस इंतजार को समाप्त कर दिया है। 12 प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज व एनसीवेब के दाखिले 30 अक्तूबर से शुरू होंगे। जबकि एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) व स्पोर्ट्स कोटे की दाखिला प्रक्रिया आठ नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

 
डीयू के 12 स्नातक कोर्सेज के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा (डीयूईटी) आयोजित की गई थी। अब जल्द ही इस परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद 30 अक्तूबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसी तरह से एनसीवेब में दाखिले के लिए 16 अक्तूबर को पहली कटऑफ जारी होनी और दाखिले 18 अक्तूबर से शुरू होने थे। लेकिन अब कटऑफ 25 के बाद आएगी और दाखिले 30 अक्तूबर से शुरू होंगे। एनसीवेब में केवल दिल्ली की लड़कियों को ही दाखिला मिलता है।
 
इसी तरह से बड़ी संख्या में छात्रों ने ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी आवेदन किया है। इसके लिए अलग से दाखिला प्रक्रिया होती है, जिसकी शुरुआत आठ नवंबर से होगी। अभी ईसीए के दाखिले के लिए प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। यह सभी दाखिले शुरू होने के बाद कुछ कोर्सेज में सीटें खाली होंगी और छात्रों के दाखिले के चांस बन जाएंगे। डीयू प्रशासन ने विस्तृत दाखिला शेड्यूल और गाइडलांइस को जानने के लिए नियमित तौर पर डीयू की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें