नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सर्वोदय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं में सीटें अब भी खाली हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन सीटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भरने का फैसला किया है। निदेशालय ने सर्वोदय स्कूलों के प्रमुखों को खाली सीटों पर 11 मई से मैनुअली दाखिला करने को कहा है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक दाखिले के लिए पूर्व में जारी किए गए नियमों का पालन करना होगा। साथ ही अन्य कक्षाओं की खाली सीटों को भी ऐसे ही भरा जाएगा। इसके लिए 20 मई से प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता मिलेगी। दूरी एक किलोमीटर नहीं होने पर ही तीन किमी वालों को दाखिले का मौका मिलेगा। यदि तीन किलोमीटर के दायरे में भी सर्वोदय स्कूल नहीं है तो छात्र अपने पास के किसी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।