फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री अर्शी खान सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बिग बॉस में दो बार शामिल हो चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान सोमवार दोपहर मालवीय नगर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे के बाद अर्शी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दक्षिण जिला पुलिस ने हादसे की जानकारी से इनकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न तो उनको हादसे की कोई सूचना मिली और न ही किसी ने दुर्घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

अर्शी खान फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। सोमवार दोपहर वह अपने चालक व असिस्टेंट रेखा के साथ कार से निकलीं। इस दौरान मालवीय नगर के शिवालिक रोड पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान अर्शी की कार का एयर बैग भी खुल गया। इसकी वजह से गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित रहे। फौरन अर्शी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अर्शी की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। उनको मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें