डीयू प्रशासन ने दीवारों पर पोस्टर लगाकर या हाथ से स्लोगन लिखकर गंदा करने वालों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस संबंध में डीयू की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में अब दीवारों पर पोस्टर लगाना मंहगा पड़ सकता है। डीयू प्रशासन ने दीवारों पर पोस्टर लगाकर या हाथ से स्लोगन लिखकर गंदा करने वालों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस संबंध में डीयू की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
डीयू ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम व पोस्टर दीवारों पर चिपकाए गए या लिखे पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, प्रचार व अपनी बात छात्रों तक पहुंचाने के लिए डीयू परिसर मेें वॉल ऑफ डेमोक्रेसी बनाई गई हैं।
छात्रों को इन्हीं पर लिखने व पोस्टर चिपकाने की इजाजत है। लेकिन निर्धारित जगह दिए जाने के बावजूद कुछ लोग नियमों की अवहेलना करते हुए दीवारों पर पोस्टर लगा देते हैं। डीयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान तो छात्र संगठन से समर्थित उम्मीदवार पूरी दीवारों को पोस्टरों से ढक देते हैं। छात्रसंघ चुनाव के दौरान पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ दिल्ली संपत्ति निरूपण अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है और दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है।