फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध सिगरेट के खिलाफ साउथ कैंपस में हुई कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी; गैरकानूनी सिगरेट जब्त

Mon, 18 May 2026 10:44 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साउथ कैंपस पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान चार दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई विदेशी ब्रांड की अवैध सिगरेट बरामद की गईं। 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ केंपस क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने ग्राहक चेतना ट्रस्ट के साथ मिल कर अवैध सिगरेट कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्य निकेतन मार्केट में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैरकानूनी सिगरेट जब्त की हैं। ग्राहक चेतना ट्रस्ट के प्रिंसिपल ट्रस्टी सुरेश कौशिक ने कहा कि अवैध सिगरेट का व्यापार सार्वजनिक स्वास्थ्य, सरकारी राजस्व और वैधानिक कारोबार के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन


साउथ कैंपस पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान चार दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई विदेशी ब्रांड की अवैध सिगरेट बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और कई दुकानों से अवैध स्टॉक हटा लिया गया। 

बाद में की गई जांच में सामने आया कि सत्य निकेतन मार्केट के अधिकांश दुकानदारों ने गैरकानूनी सिगरेट बिक्री बंद कर दी है। ग्राहक चेतना ट्रस्ट ने कहा कि वह प्रतिबंधित और अवैध उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें