फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की महिलाओं का रिंकू पर ही चाकू लेकर आने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की हत्या के आरोपी नसरुद्दीन की पत्नी शमां ने दावा किया है कि उनके भांजे जाहिद को रिंकू और दोस्तों ने पीटा था। उसका पति भांजे को बचाने गया था। इसके बाद नसरुद्दीन बाहर गया तो रिंकू ही चाकू लेकर आया और छीना-झपटी में वह उसे लग गया। उसने रिंकू के पिता पर नसरुद्दीन के सिर पर डंडा मारने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि घटना के पीछे कोई धार्मिक विवाद नहीं है। वे दूसरे समुदाय के साथ मिलकर होली-दिवाली मनाते थे।
विज्ञापन

वारदात के बाद नसरुद्दीन और अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके बाद से शमां रिश्तेदार के घर रह रही है। उसका कहना है कि हम लोग कई साल से यहां रह रहे हैं। अब तक धर्म को लेकर हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। हम होली-दिवाली के त्योहार में शामिल होते हैं। मंगलवार को हनुमान चालीसा के बाद बांटा जाने वाला प्रसाद भी लेते हैं। पता नहीं रिंकू के परिजन धार्मिक वजहों से हत्या की बात क्यों कह रहे हैं।
शमा ने कहा कि 10 फरवरी की रात रिंकू और उसका दोस्त आकाश नसरुद्दीन के भांजे जाहिद को एक जन्मदिन की पार्टी में ले गए थे। वहां उनमें झगड़ा हुआ। रात करीब सवा 12 बजे नसरुद्दीन के पास फोन कर किसी ने कहा कि कुछ लोग तुम्हारे भांजे को पीट रहे हैं। नसरुद्दीन वहां गया और किसी तरह जाहिद को घर ले आया। शमां का दावा है कि मारपीट करने वाले लड़के भी पीछे सेे आ गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

शमा का आरोप है कि जब नसरुद्दीन रिंकू के घर के सामने से गली के बाहर निकल रहा था, तभी वह घर से चाकू लेकर निकला। उसके मुताबिक, नसरुद्दीन और रिंकू में हाथापाई हुई और चाकू लग गया। उसका कहना है कि रिंकू के पिता के सिर में डंडा मारने से नसरुद्दीन को चोट लगी थी।
उधर, आरोपी इस्लाम की पत्नी नजमा का कहना है कि उसका घर दूसरी गली में है। 10 फरवरी की रात किसी ने फोन कर इस्लाम को झगड़े की सूजना दी थी। इसके बाद इस्लाम घर से निकलकर चला गया। वहां क्या हुआ, यह उसे नहीं पता। नजमा ने भी कहा कि हम लोगों में धर्म को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उधर, दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि क्राइम ब्रांच जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें