फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर पर लगी गोली

Tue, 03 May 2022 11:35 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव नरोजपुर, हरदोई यूपी निवासी सुनील के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तर जिला की नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को पास के अस्पताल से उपचार करवाने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव नरोजपुर, हरदोई यूपी निवासी सुनील के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। 19 फरवरी को नरेला की एक दुकान से 14 साल की किशोरी का शव मिला था। किशोरी के पिता ने 15 फरवरी को किशोरी के गायब होने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि दुकानदार राहुल का एक कर्मचारी सुनील गायब है। साथ ही पता चला कि उसका एक दोस्त सचिन भी घटना के बाद से गायब है। 20 फरवरी की रात पुलिस ने सचिन को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था। 

सचिन ने पूछताछ में बताया कि 12 फरवरी को राहुल के कर्मचारी सुनील के साथ शराब पी और फिर धोखे से किशोरी को दुकान में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पहचान हो जाने के डर से दोनों ने सलवार से गला घोंटकर किशोरी की हत्या कर दी। पुलिस सुनील की तलाश कर रही थी। 2 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि सुनील किसी से मिलने के लिए शाहपुर गढ़ी के जंगल में आने वाला है। पुलिस ने इस सूचना पर एसआई मनीष त्यागी के नेतृत्व में एक टीम गठित की और शाहपुर गढ़ी दिल्ली के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


रात करीब 1.30 बजे संदिग्ध शाहपुर गढ़ी केमिकल मार्केट रोड की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह वापस भागने लगा और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर पर लगी। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसे तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें