फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने हौजखास के पंचशील कांपलेक्स में एटीएम लूटने की कोशिश करने के आरोपी जलपाईगुड़ी, पश्चिमी बंगाल निवासी स्वपन राय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार पंचशील कांप्लेक्स स्थित एटीएम 26 जनवरी को तोड़ने की कोशिश की गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एटीएम के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी स्वपन राय को शाहपुर जाट से गिरफ्तार कर लिया। यहां वह परिवार के साथ किराए पर रहता था। स्वपन राय ने पूछताछ में बताया कि वह हौजखास स्थित एक दुकान में काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब के लिए पत्नी के जेवर बेच दिए। उसके पास पैसे नहीं बचे तो एटीएम लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें