फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अपने मालिक से स्पूफ (फर्जी अंतरराष्ट्रीय) कॉल के जरिये 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में छतरपुर निवासी रामजान अली हाशमी (32) को गिरफ्तार किया गया है। इसे 26 अक्तूबर को पहाड़गंज निवासी मनोज कुमार कश्यप की शिकायत पर पकड़ा गया था।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 अक्तूबर को उसकी पत्नी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से इंटरनेट कॉल आई। इसके बाद उन्हें धमकी भरे कई संदेश मिले। बाद में शिकायतकर्ता को भी अलग-अलग नंबरों से कई कॉल और संदेश मिले, जिनमें परिवार की सुरक्षा के बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी के जरिये कॉल से जुड़े आईपी पते का विश्लेषण किया गया और संदिग्ध की लोकेशन छतरपुर क्षेत्र में पाई गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हाशमी पहले शिकायतकर्ता की नरैना स्थित फैक्टरी में काम करता था और उसके व्यवसाय तथा निजी जानकारियों से परिचित था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें