फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नौ साल से फरार आरोपी झांसी से गिरफ्तार, कोर्ट ने एक्साइज एक्ट के केस में घोषित किया था भगोड़ा

Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार तिलक मार्ग थाना पुलिस ने बाइक पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए अमरदीप को वर्ष 2000 में पकड़ा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने नौ वर्ष से भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरदीप (39) को उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने एक्साइज एक्ट के केस में इसे वर्ष 2001 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। तभी से आरोपी फरार था। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार तिलक मार्ग थाना पुलिस ने बाइक पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए अमरदीप को वर्ष 2000 में पकड़ा था। इसके कब्जे से अवैध शराब के 50 पाउच बरामद हुए थे। 

जांच पूरी होने के बाद अमरदीप के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। आरोपी ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे 14 दिसंबर, 2011 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। तिलक मार्ग थाने में तैनात एसआई विनोद कुमार व हवलदार संपतराम की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इस टीम ने आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें