फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Election: आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा- पोस्टल बैलेट में सरकारी कर्मचारी ने भाजपा से डरकर किया वोट

Wed, 07 Dec 2022 03:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने पोस्टल बैलेट को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया था कि पोस्टल बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा।  
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज, आप विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एमसीडी चुनाव में बहुमत प्राप्त करते हुए आप ने 134 सीट पर विजय प्राप्त की है। आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मतगणना के दौरान कहा था कि पोस्टल बैलेट में सरकारी कर्मचारी ने भाजपा से डरकर वोट किया, इसके बाबजूद भी आप 180 पार जाएगी।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि पोस्टल बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा। कुछ भी हो, आप को एक तरफा जीत मिलेगी और उसका मेयर बनेगा। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान यह कह नहीं सकते हैं।



यह होते हैं पोस्टल बैलेट
चुनाव में कुछ सैनिक, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी, देश के बाहर कार्यरत सरकारी अधिकारी और प्रिवेंटिव डिटेंशन में रहने वाले लोग चुनावों में मतदान नहीं कर पाते हैं। चुनाव आयोग ऐसे मतदाताओं के लिए  चुनावों में पोस्टल बैलेट या डाक मत पत्र से वोट डालने की सुविधा प्रदान देता है। पोस्टल बैलेट ईवीएम मतदान से पहले डाक से भेजे जाते है, जिनकी गिनती मतगणना वाले दिन की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें