फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों के मुद्दे पर आप कर रही गुमराह : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने संविदा कर्मचारियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर संविदा नौकरियां बांटने और बाद में जांच के डर से कर्मचारियों को बर्खास्त करने वाली आप अब विपक्ष में बैठकर उन्हीं कर्मियों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में बस मार्शल से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों तक हजारों लोगों को बिना प्रशासनिक नियमों का पालन किए संविदा पर नियुक्त किया गया। बाद में जब भर्ती प्रक्रियाओं की जांच शुरू हुई तो उसी सरकार ने अपने शासनकाल में बड़ी संख्या में कर्मियों को हटा दिया, जिससे युवाओं के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब आप नेता संविदा कर्मियों को एक मार्च के प्रदर्शन के लिए उकसा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें