फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: थाने में आइसा की महिला नेताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार पर आप ने सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के एक थाने में आइसा की महिला नेताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को मोदी राज में कानून-व्यवस्था की सच्चाई बताते हुए सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि थाने के भीतर आइसा की महिला नेताओं को पुलिसकर्मियों के सामने गालियां दी गईं और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं को वंचितों के हक की आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना दिल्ली के बजाय पंजाब या पश्चिम बंगाल में हुई होती तो भाजपा पूरे देश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा बनाकर हंगामा खड़ा कर देती लेकिन देश की राजधानी में हुई इस घटना पर केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री निवास करते हैं और सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है। इसके बावजूद थाने के भीतर महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार होना बेहद शर्मनाक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें