फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी निगम महापौर की पहल का है स्वागत: दुर्गेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दक्षिणी निगम महापौर द्वारा निगम को आत्मनिर्भर बनाने की पहल का स्वागत किया है। पाठक ने कहा कि पिछले 14 सालों में पहली बार किसी नेता ने निगम को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है। पाठक ने कहा कि यदि भाजपा चाहे तो हम उसके नेताओं और निगम अधिकारियों को भ्रष्टाचार कम करने का प्रशिक्षण देना चाहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने इमानदारी से काम कर पिछले पांच सालों में अपने बजट को दोगुना कर दिया। वर्ष 2015 में दिल्ली सरकार का बजट 28 हजार करोड़ रुपये था जो 2020 में बढ़कर करीब 60 हजार करोड़ रुपये का हो गया। वहीं, निगम का बजट 2015 में करीब 10 हजार करोड़ रुपये था जो 2020 में बढ़कर 11,340 करोड़ हुआ।
उन्होंने कहा कि जब निगम पर कोई समस्या आती है तो दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाता है। निगम कर्मचारी काफी समय से सिविक सेंटर में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद सोमवार को राजघाट से एक मौन पदयात्रा निकालेंगे। यह पदयात्रा राजघाट से शुरू होकर सिविक सेंटर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें