दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 2,973 नए मामले दर्ज किए गए। जिससे कुल मामले 1,88,193 हो गए हैं। सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 19,870 और 1,63,785 हो गई है। मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,538 है।
तीसरा सीरो सर्वे परिणाम बताएगा हर्ड इम्यूनिटी से कितनी दूर है दिल्ली
दिल्ली के तीसरे सीरो सर्वे में राजधानी के सभी 11 जिलों से 17 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। इनमें सभी आयु, वर्ग, लिंग और अलग-अलग समुदाय के लोग शामिल किए गए हैं। इसके नतीजे जल्दी ही घोषित किए जाएंगे। तीसरा सीरो
सर्वे ऐसे समय में किया गया है जब राजधानी में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने शुरू हो गये हैं। शुक्रवार को राजधानी में लगभग तीन हजार नए केस सामने आए थे और पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।