फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जबतक कश्मीर में आतंकी शांत नहीं होते, हमें पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट, 'आप' ने रखा अपना पक्ष

Tue, 19 Oct 2021 11:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि हम साफ देख सकते हैं कि कश्मीर में किस तरह लोगों पर हमले हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी भी इसी पक्ष में होंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में आए दिन हो रही आतंकी घटनाओं के बीच भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के विरोध में कई जगहों से आवाजें उठ रही हैं। इसी बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विश्वास है कि जब तक जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त नहीं किया जाता तब तक दोनों राष्ट्रों के बीच कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला जाना चाहिए ।
विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि हम साफ देख सकते हैं कि कश्मीर में किस तरह लोगों पर हमले हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी भी इसी पक्ष में होंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए, क्योंकि जब वो विपक्ष में हुआ करते थे तो सवाल उठाते थे कि जब पाकिस्तान की सह पर हमारे देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है तो हम उनके साथ मैच क्यों खेलें।

इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि न केवल आम आदमी पार्टी, बल्कि शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी समेत पूरी भारतीय जनता पार्टी भी इस बात पर सहमत होगी कि जबतक भारत और भारतीयों पर हो रही टारगेट किलिंग रुक नहीं जाती, तबतक दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच नहीं खेला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें