फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सीटों पर होगा दिल्ली नगर निगम उपचुनाव, आप-कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, आप ने दो पूर्व विधायकों पर खेला दांव

Sat, 06 Feb 2021 07:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम उपचुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस के बीच जुबानी जंग के साथ अब पार्टियां मैदान में अपने सियासी मोहरों को भी उतार रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आप व कांग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं, भाजपा भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार देगी।
विज्ञापन


एक साल बाद होने वाले निगम आम चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव के जरिए तीनों पार्टियां अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। तीनों दलों की कोशिश है कि वह पांचों सीटों को अपने खाते में डालकर दिल्लीवालों को यकिन दिला दे कि वही निगम की सत्ता के लिए मजबूत दावेदार हैं। वजह यह है कि तीनों दलों की अपनी अपनी चुनौतियां हैं। भाजपा को चौथी बार निगम की सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में उतरना है जबकि आप दिल्ली सरकार के बाद निगम में भी अपनी सरकार बनाने के लिए मैदान में होगी। कांग्रेस के लिए अपनी सियासी जमीन को वापस लेने की चुनौती होगी।

28 को होगा चुनाव
गौरतलब है कि आगामी 28 फरवरी को निगम के पांच वार्डों का उपचुनाव होना है। इसमें से तीन वार्ड पूर्वी व दो उत्तरी निगम के हैं। उम्मीदवार आठ फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जिनकी छंटनी 10 फरवरी तक की जाएगी। नाम वापसी का समय 13 फरवरी तक का है। परिणाम की घोषणा आगामी तीन मार्च को होगी। इसी कड़ी में आप व कांग्रेस ने सूची जारी की है। आप की ओर से दो पूर्व विधायकों को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने इनको बनाया उम्मीदवार
1. राम चंद्र, पूर्व एमएलए बवाना, वार्ड रोहिणी सी, 32-एन 
2. सुनीता मिश्रा, वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ, 62- एन
3. विजय कुमार, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्टॉ, दो-ई
4. धीरेंद्र कुमार, वार्ड कल्याणपुरी, आठ-ई
5. मोहम्मद इशराक खान, पूर्व एमएलए सीलमपुर, वार्ड चौहान बांगर, 41-ई


कांग्रेस ने इनको बनाया उम्मीदवार

1. मेमवती वड़वाला, वार्ड रोहिणी सी, 32-एन 
2. ममता, वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ, 62- एन
3. बाल किशन, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्टॉ, दो-ई
4. धर्मपाल मौर्या, वार्ड कल्याणपुरी, आठ-ई
5. मोहम्मद चौधरी जुबैर अहमद, पूर्व एमएलए सीलमपुर, वार्ड चौहान बांगर, 41-ई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें