फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने 24 घंटे में दिल्ली को पानी नहीं दिया तो भाजपा नेताओं के घर का पानी का कनेक्शन काट देंगे- सौरभ भारद्वाज

Sat, 10 Jul 2021 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी को हरियाणा सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर राजनीतिक कारणों से रोका हुआ है...
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने धमकी दी है कि अगर हरियाणा ने 24 घंटे के अंदर दिल्ली को पूरा पानी नहीं दिया तो दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के पानी का कनेक्शन काट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गंदी राजनीति को सुधारने का अब केवल यही तरीका बचा है, क्योंकि किसी भी सरकार के लिए रोजाना हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर दिल्ली को मिलने वाले पानी का लगभग 100 एमजीडी कटौती कर रहा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी को हरियाणा सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी  हो रही है, जबकि दिल्ली को जो पानी मिलता है, उसका बड़ा हिस्सा हरियाणा से आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर राजनीतिक कारणों से रोका हुआ है।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में 900 एमजीडी पानी की रोजाना कुल खपत होती है। इसमें से अगर 100 एमजीडी पानी नहीं आता है तो लगभग लगभग 10 फीसदी पानी कम हो जाता है। दो करोड़ की आबादी के हिसाब से 20 लाख लोगों का पानी भाजपा की हरियाणा सरकार ने रोक रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें