फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ मवेशी के टक्कर मारने से यमुना में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यू उस्मानपुर स्थित साढ़े तीन पुश्ते के पास यमुना में पूजा सामग्री विसर्जन करने गया था युवक
विज्ञापन

-गोताखोरों की टीम ने यमुना से निकाला शव, कुछ लोगों का दावा मिट्टी खिसकने से गहरे पानी में गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। न्यू उस्मानपुर साढ़े तीन पुश्ते के पास रविवार सुबह पूजा सामग्री विसर्जित करने गए एक युवक को मवेशी ने टक्कर मार दी। युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गया। दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त देवी चरण (40) के रूप में हुई है। वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया है कि यमुना किनारे बहाव की वजह से मिट्टी कटने से देवी चरण गहरे पानी में गिर गया। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव भुन्ना निवासी देवी चरण परिवार के साथ गौतमपुरी स्थित भगत सिंह काॅलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटी और एक बेटा हैं। देवी चरण चांदनी चौक में पिछले कई सालों से कपड़े की दुकान पर काम करता थे। रविवार को छुट्टी होने से वह वह घर में रखे पूजा के सामान को विसर्जित करने के लिए निकले थे। उसके साथ पड़ोसी ओमी लाल भी चले गए। न्यू उस्मानपुर स्थित यमुना किनारे पहुंचने पर वह विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वहां मौजूद एक मवेशी ने पीछे से उनको टक्कर मार दी और वह पानी में गिर गए। ओमी लाल भागे हुए घर पहुंचे और पड़ोसी व पूनम को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस व बचाव दल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें