फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कार की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली में गोल डाकखाने के पास पंत मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सड़क किनारे फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में मूलत: बिहार के 29 वर्षीय बलराम का पैर टूट गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की बात सामने आई है। हादसा दोपहर करीब 3:15 बजे हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को संभाला और घायल बलराम को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। टक्कर से मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार कार का नंबर पता लगा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें