फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सेना में पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर शादी का झांसा दे युवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के फर्श बाजार की वारदात, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया मामला दर्ज, आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

-आरोपी के पास से सेना का फर्जी आईकार्ड और लेफ्टिनेंट की वर्दी भी बरामद, पिता सेना में हवलदार के पद से रिटायर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला दोस्त और अपने परिवार को धोखा देकर आरोपी खुद को सेना में पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताने लगा। सेना का अधिकारी बनकर आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग मौके पर कोई न कोई मजबूरी बताकर युवती से 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। मुलाकात के दौरान युवती को जब उस पर शक हुआ तो उसने पुलिस को खबर दे दी।
बाद में आरोपी का भेद खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव नगर, कानपुर, यूपी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से सेना में लेफ्टिनेंट की वर्दी के अलावा फर्जी आईकार्ड भी बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी एनडीए की परीक्षा में शामिल हो चुका है, लेकिन पास नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में हुई थी मुलाकात
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया, 1 सितंबर को मामले की शिकायत मिली थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपना खुद का मेडिकल स्टोर नोएडा में चलाती है। कुछ समय पूर्व आरोपी सेना की वर्दी में उसके मेडिकल स्टोर पर आया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बताकर उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपांशु ने बताया जब एनडीए पासआउट अधिकारियों की लिस्ट देखी थी तो उसे अपने नाम का एक अन्य अधिकारी मिला। उसने उस लिस्ट को डाउनलोड किया। बाद में उसने पिता को बताया कि उसका लेफ्टिनेंट के लिए चयन हो गया है। घर से वह खड़कवासला ट्रेनिंग पर जाने की बात कर निकल गया और दिल्ली आ गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें