फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी: दिल्ली में दिखी युवती की दबंगई, साथियों के साथ पुलिसवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक घायल

Wed, 08 Jun 2022 04:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यातायात नियमों का उल्लंघन करते देख पुलिस ने आरोपियों को रोका तो वे पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। तीनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में पुलिस के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकल पर सवार होकर एक पुरुष और दो महिलाएं उल्टी दिशा से आ रहे थे। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। 

विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन करते देख पुलिस ने उन्हें रोका तो वे पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। तीनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को सिर में चोट लगी है। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें