फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: नौवीं व दसवीं के विद्यार्थी घर बैठकर प्रैक्टिकल की तैयारी कर सकेंगे, सीबीएसई प्रयोगों का सेट किया तैयार

Tue, 02 Nov 2021 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीएसई ने स्कूलों को गतिविधियों की सूची उपलब्ध कराई है। छात्रों की सुविधा के लिए हर प्रयोग के लिए आवश्यक सामग्री की सूची भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9वीं और 10वीं के विद्यार्थी अब घर में ही साइंस प्रैक्टिकल की तैयारी कर सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों के लिए सुलभ घरेलू सामग्री का उपयोग करके वैकल्पिक प्रयोगों का एक सेट तैयार किया है। इसके माध्यम से वे घर में ही इन गतिविधियों को कर सकेंगे। बोर्ड ने स्कूलों को इन गतिविधियों की सूची भी उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) लैब मैनुअल से 9वीं कक्षा के लिए 20 व 10वीं कक्षा के लिए 22 गतिविधियों की सूची उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन


सीबीएसई का मानना है कि छात्र इनका उपयोग साइंस की अवधारणाओं का पता लगाने और बेहतर समझ हासिल करने के लिए कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई गतिविधियों के साथ-साथ चरण-दर-चरण गाइड, वीडियो और वर्कशीट भी जोड़े गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए हर प्रयोग के लिए आवश्यक सामग्री की सूची भी प्रदान की गई है। यह सामग्री थिंकटैक द्वारा दी गई है और यह दीक्षा पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इन प्रयोगों की तैयारी पहले घर पर करके, बाद मेें स्कूलों में जाकर प्रयोगशाला में उसके अनुरूप प्रैक्टिकल कर सकेंगे।

बोर्ड का कहना है कि इन गतिविधियों और सामग्रियों को छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से चुना गया है। स्कूलों को कहा गया है कि छात्रों को इन्हें देने से पहले इनकी समीक्षा करें और जरूरी होने पर किसी विशेष गतिविधि के लिए माता-पिता को इसके लिए सलाह दें। सीबीएसई इन गतिविधियों केे उपयोग के लिए एक ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें