फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का कहर: इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले आए सामने, दो की हुई मौत

Sat, 20 Mar 2021 05:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
-अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 6,47,161 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में कुल 75,888 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,292 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 29,596 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 13,742,763 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,23,303 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 712 पर पहुंच गई है।

बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में 716 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और चार लोगों ने दम तोड़ दिया था।  

ऐसे बढ़ रही है संक्रमण दर
दिन -        संक्रमण दर
20 मार्च-       1.07%
19 -             0.93% 
18  -            0.76%
17  -            0.66% 
16  -            0.61%
15  -            0.59%
14  -            0.60%
13  -            0.56%
12  -            0.59
11  -            0.59% 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें