फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनायक के 76 कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को लोकनायक अस्पताल के 76 कर्मचारियों को दिल्ली विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। जैन ने कहा कि ढाई हजार बेड वाला एलएनजेपी अस्पताल पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा कोविड-19 अस्पताल था। उन्होंने कहा कि अस्पताल से अब तक रिकॉर्ड 11 हजार से भी ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पूरे कोरोना काल में यहां के कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के तरीके और इसके इलाज को समझना बहुत ही मुश्किल कार्य था, लेकिन इसके लिए दिल्ली के डॉक्टरों ने जिस तरह से नए-नए तरीके अपनाए, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने इटली के स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के पीक के दौरान वहां के अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं थी। दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए बिना लक्षण वाले और कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा मुहैया कराई। सरकार का यह मॉडल काफी सफल साबित हुआ।
जैन ने कहा कि कोरोना महामारी में लोकनायक अस्पताल ने मरीजों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार को बधाई देते हुए जैन ने कहा कि उन्होंने अपनी निगरानी में प्लाजमा थेरेपी का ट्रायल कर उसे सफल बनाया। इस मौके पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने दिनरात मेहनत की है।
विज्ञापन

अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत
सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना का खतरा भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी भी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसा करने से यह वायरस हमेशा के लिए चला जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य बीमारियों की तरह कोरोना के भी नए केस आते रहेंगे, लेकिन पहले वाला खतरा अब नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें