फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Building Collapse: साकेत इमारत हादसे में बड़ा एक्शन, भवन मालिक करमवीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 08:34 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के साकेत में छह मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने भवन मालिक 71 वर्षीय करमवीर को गिरफ्तार किया है। हादसे में चार छात्रों समेत छह लोगों की मौत हुई थी। जांच के दौरान भूमिका सामने आने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत गिरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन मालिक करमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 71 वर्षीय करमवीर पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इमारत ढहने की घटना के संबंध में दर्ज मामले में जांच के दौरान भवन मालिक की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बता दें कि साकेत में छह मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में चार छात्रों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोग घायल हो गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जर्जर इमारत नए निर्माण का बोझ नहीं झेल पाई
शुरुआती जांच के अनुसार, सैदुल्लाजाब में 400 गज में बनी इमारत पहले से जर्जर थी। चार मंजिला इमारत पर तीन और मंजिल बनाई जा रही थी। दो मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका था, जबकि सातवीं मंजिल पर काम जारी था।  आशंका है, कमजोर संरचना अतिरिक्त भार नहीं सह सकी, जिससे हादसा हुआ। अवैध निर्माण में एमसीडी अफसरों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

हादसे में चार छात्र, कैंटीन संचालक और एक महिला की गई जान
साकेत में इमारत ढहने के हादसे में छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मृतकों में चार छात्र कपिल, आलोक, नलिन और डॉ. रवि प्रकाश सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कैंटीन संचालक पार्वती ओझा और एकता की भी इस हादसे में जान चली गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार छात्र शामिल हैं। 

दो इंजीनियरों को भी किया गया है निलंबित
इससे पहले एमसीडी ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के बिल्डिंग विभाग के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त ने सहायक अभियंता (बिल्डिंग) और कनिष्ठ अभियंता (बिल्डिंग) पर प्रभावी निगरानी में विफल रहने और कर्तव्य में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बिल्डिंग विभाग-द्वितीय के सहायक अभियंता (एई) सुदेश सिंह चौहान को इमारत ढहने के मामले में प्रभावी पर्यवेक्षण न करने पर निलंबित किया, वहीं बिल्डिंग विभाग के द्वितीय के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अमन जैन को भी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और ढिलाई के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे
  • 10 अगस्त 2025 : निजामुद्दीन में हुमायूं मकबरे के पास दरगाह में छत गिरी, तीन महिला समेत छह लोगों की मौत
  • 11 जुलाई 2025 : मेट्रो की खोदाई की वजह से एक इमारत गिरने से एक मौत
  • 19 अप्रैल 2025 : दयालपुर के शक्ति नगर इमारत गिरने से में 11 मरे, 11 घायल
  • 28 जनवरी 2025 : बुराड़ी में सैनिक एन्क्लेव अवैध निर्माण करके बनाई जा रही पांच मंजिला इमारत गिरी, पांच लोगों की मौत
  • 3 अगस्त 2024 : जहांगीरपुरी में तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन लोग मरे
  • 24 अगस्त 2023 : ओखला में निर्माणाधीन बेसमेंट गिरी, दो लोगों की मौत
  • 24 जुलाई 2022 : मुस्तफाबाद में इमारत गिरी, एक मौत, छह घायल
  • 9 सितंबर 2022 : आजाद मार्केट में निर्माणधीन इमारत गिरी, तीन की मौत
  • 8 अक्तूबर 2022 : फराश खाना में इमारत गिरी, चार की मौत
  • 2 सितंबर 2019 : सीलमपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत
  • 15 जनवरी 2017 : तुर्कमान गेट पर इमारत गिरी। बुजुर्ग दंपती की मौत।
  • 1 जून 2014 : सदर बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत
  • 9 अक्तूबर, 2013 : सदर बाजार इलाके में इमारत गिरने से पिता-पुत्र की मौत
  • 12 दिसंबर, 2012 : पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में इमारत ढहने से पांच मरे
  • 17 मई, 2011: गुरु नानक एन्क्लेव में इमारत ढहने से दो मरे, एक घायल
  • 15 नवंबर, 2010 : लक्ष्मी नगर इलाके में इमारत ढहने से 67 मरे, 150 घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें