फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मवेशी चुराने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी बचे बाल-बाल

Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मेरठ के कमरुद्दीन नगर निवासी एजाज, इरशाद, इस्माइल, सजत और नाबिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ और मवेशी चुराने वाले गैंग के बीच रविवार शाम छावला में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के बैरीकेड को टक्कर मारकर भाग रहे बदमाशों की पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। उसके बाद दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली दो पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगने से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाशों के साथ उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, तीन चाकू, रॉड, लाठी, रस्सी और पिकअप वैन बरामद की है। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली और रेवाड़ी में मवेशी चोरी के 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मेरठ के कमरुद्दीन नगर निवासी एजाज, इरशाद, इस्माइल, सजत और नाबिया के रूप में हुई है। 12 जुलाई को पुलिस को छावला से चार मवेशियों को चोरी करने की सूचना मिली थी। उसके बाद से जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। 26 जुलाई की शाम कुछ बदमाशों के गोयला डेयरी होते हुए द्वारका रोड पर पिकअप वैन से आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने समता एंक्लेव में गोयला डेयरी रोड पर बैरीकेड लगाकर वाहनों का तलाशी अभियान चलाया। करीब पौने पांच बजे पुलिस टीम को पिकअप वैन तेज रफ्तार से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बैरीकेड को टक्कर मारते हुए वाहन भगाने लगा।

पुलिस टीम वैन का पीछा करने लगी। इस दौरान वैन में सवार बदमाश पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करने लगे। भागने के दौरान पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। अगली सीट पर बैठे दो बदमाशों ने वैन से नीचे कूदकर पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं। दोनों गोली दो हवलदारों अनिल और राजकुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं। पुलिस टीम ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। गोलियां दोनों बदमाशों एजाज और इरशाद के पैर में लगीं। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाशों के साथ उनके तीन साथियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें