फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इस्राइल दूतावास के पास हुए धमाके के समय इलाके में 45 हजार मोबाइल कर रहे थे काम

Sat, 30 Jan 2021 04:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में इस्राइल दूतावास के पास शुक्रवार को धमाका हुआ था। पुलिस समेत खुफिया एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान जांच करने वाली टीम को घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टॉवर का डंप डेटा मिला है। मिली जानकारी के अनुसार धमाके के वक्त क्षेत्र में 45 हजार मोबाइल फोन काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


45 हजार फोन कॉल्स में उन संदिग्ध नंबरों को तलाशना एक बहुत बड़ी चुनौती है। दिल्ली में हुए धमाके को 12 घंटों से ज्यादा समय हो चुका है। जांच एजेंसियों और पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। वहीं दूसरी तरफ जैश-उल-हिंद नाम के एक आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।




जैश-उल-हिंद ने ली धमाके की जिम्मेदारी
जैश-उल-हिंद ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के मैसेज के जरिए कथित तौर पर घटना की पुष्टि का दावा किया है। संदेश में कहा गया है कि सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से, जैश उल हिंद के सैनिक दिल्ली के एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में घुसपैठ करने और आईईडी धमाके को अंजाम दे पाए। यह हमलों की श्रृंखला की एक शुरुआत है जो प्रमुख भारतीय शहरों को निशाना बनाएगा और भारत सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लेगा।
विज्ञापन


विस्फोटकों की दो बार जांच की
दिल्ली पुलिस ने इस्राइल के दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद इसमें इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की दो बार जांच की। सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि डिवाइस में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्स्प्लोसिव पाए गए हैं। धमाके के बाद शुक्रवार रात को ईरान की एक उड़ान में भी देरी हुई और सभी यात्रियों की जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि अल-कायदा जैसे प्रशिक्षित समूहों के पास इस ग्रेड के विस्फोटक उपलब्ध होने की संभावना है।

धमाके ने बढ़ाई चिंता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्राइल में अपने समकक्ष गाबी अश्केनाजी से बातचीत कर भारत में मौजूद राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया था। बता दें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दौरान हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा से पहले ही दिल्ली में हालात खराब हैं। इसी बीच इस्राइल के दूतावास के बाहर हुए धमाके ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें