लाल किला आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा कार्यकर्ताओं ने लाल किले पर हुए आतंकी हमले की 19वीं बरसी पर पैदल मार्च व कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हमले के मास्टरमाइंड आतंकी आरिफ उर्फ अशफाक को फांसी के फंदे तक पहुुंचाने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व जांच अधिकारी सुरेंद्र संड को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाल किले के समक्ष कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मामले के जांच अधिकारी रहे सुरेंद्र संड ने कहा कि बडे़ अफसोस की बात है कि इसी किले की प्राचीर से पीएम राष्ट्र को संबोधित करते है,, लेकिन आतंकी हमले में शहीद 7वीं राजपुताना राइफल्स के जांबाज जवान अब्दुल्ला ठाकुर, अशोक कुमार व उमाशंकर को श्रद्धाजंलि देना उन्हें याद नहीं रहता। उन्होंने यहां उनका स्मारक बनवाने की मांग की। प्रधान विजय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट 10 अगस्त 2011 को हमले के मास्टरमाइंड अशफाक उर्फ आरिफ को फांसी की सजा तय कर चुकी है तो सरकार उसे जेल में रखकर रोटी क्यों खिला रही है?