नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 407 नए केस मिलने की पुष्टि की है, जबकि 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 350 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,696 हो गई है। इनमें से 6,30,493 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल 10,941 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2262 हो गई हैं। इनमें से 582 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। ।128 मरीज आईसीयू में है और 65 वेंटिलेटर पर। होम आइसोलेशन में 1270 रोगियों का इलाज चल रहा है। हफ्ते भर से अस्पतालों में मरीज भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक एक करोड़ 32 लाख 96 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। रविवार को 68,223 जांच की गई। इनमें 41,195 आरटी-पीसीआर और 27, 028 एंटीजन किट से हुई। कंटेनमेंट जोन की संख्या 537 हो गई है। कोरोना से कुल संक्रमण दर 4.84 फीसदी और मृत्युदर 1.70 % है।