फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ, जुर्म और जेल : मां को अपहरण का फर्जी वीडियो भेजकर मांगे 20 लाख, पर पुलिस ने खोल दी पोल

Thu, 13 Jan 2022 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पिता ने दिल्ली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत। परिजनों को बताया था कि दिल्ली में करता है सिविल सेवा की तैयारी।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फिरौती के लिए खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान बिहार के चंपारण निवासी मेहताब हाश्मी (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जुए में रकम हारने के बाद आरोपी ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिवार से 20 लाख की डिमांड की। परिवार को यकीन दिलाने के लिए मां के पास खुद का रोते हुए वीडियो बनाकर व्हाट्स एप किया। वीडियो में मां से रुपये देकर छुड़ाने की गुहार भी लगाई। लेकिन पुलिस ने साजिश से पर्दा उठा दिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 8 जनवरी को चंपारण निवासी मोहम्मद अजीजुल हक राजेंद्र नगर थाने पहुंचे और उन्होंने फिरौती के लिए बेटे के अगवा होने की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह केरल में एक मस्जिद में सुरक्षा गार्ड हैं। उनका बेटा मेहताब 12वीं पास करने के बाद दिल्ली आ गया था। यहां वह ग्रेजुएशन करने के अलावा सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे ने खुद के वजीराबाद में रहने और राजेंद्र नगर के संस्थान में कोचिंग की बात की थी।
विज्ञापन


6 जनवरी को मेहताब की मां के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें वह रोता हुआ रुपये देने की बात कर रहा है। मेहताब के ही नंबर से आरोपियों ने मैसेज कर बताया कि उन्होंने उसका अपहरण कर लिया गया है। यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो मेहताब को मार दिया जाएगा। परिवार से रुपयों की डिमांड की गई। अजीजुल रुपये देने के लिए तैयार हो गए। बातचीत के बाद सौदा 10 लाख में तय हो गया। रुपये देने की बात कर अजीजुल दिल्ली आ गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत दी।

ऑनलाइन सट्टा खेलने की लगी थी लत
अजीजुल को न तो बेटे के रहने वाले कमरे का पता नहीं था और न ही उस संस्थान का पता था जहां से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि मेहताब की लोकेशन वजीराबाद इलाके की है। पूछताछ के दौरान उसने खुद के झूठे अपहरण की कहानी बताई। मेहताब ने बताया कि उसे ऑन लाइन सट्टा खेलने की आदत लग गई थी। जुए में मोटी रकम हारने के लिए उसने परिवार से ही रकम ऐंठने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी न तो यहां कोई कोचिंग कर रहा था और न ही ग्रेजुएशन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें