फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में निजी स्कूल: कोरोना महामारी के चलते राजस्व में 20-50 फीसदी तक की कमी, 55 प्रतिशत शिक्षकों के वेतन में कटौती

Sun, 25 Jul 2021 06:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिक्षा पर काम कर रहे एनजीओ सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन (सीएसएफ) की अध्ययन पर आधारित नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जिसमें 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 11 सौ से अधिक अभिभावक, स्कूल प्रशासक और शिक्षक शामिल हुए।
 
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते निजी स्कूल बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लंबे समय से बंद रहने की वजह से निजी स्कूलों के राजस्व में 20-50 फीसदी की गिरावट आई है। जिसके चलते कुछ स्कूलों ने शिक्षकों के वेतन में कटौती की है।

विज्ञापन


शिक्षा पर काम कर रहे एनजीओ सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन (सीएसएफ) की अध्ययन पर आधारित नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जिसमें 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 11 सौ से अधिक अभिभावक, स्कूल प्रशासक और शिक्षक शामिल हुए।

55 फीसदी से अधिक स्कूलों ने बताया कि इस वर्ष नए दाखिलों में भारी कमी आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर स्कूलों के राजस्व में 20-50 फीसदी की कमी आई है, लेकिन खर्च पहले जितना ही बना हुआ है, जिसके चलते पहले की तरह स्कूल का संचालन मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


अभिभावकों के नियमित तौर पर फीस न देने के कारण स्कूलों के राजस्व में कमी आई है। शहरी स्कूलों में यह ज्यादा है। 77 प्रतिशत स्कूलों ने कहा कि वे कोविड-19 के दौरान स्कूलों की वित्तीय मदद के लिए कर्ज नहीं लेना चाहते। वहीं, तीन प्रतिशत स्कूलों ने कर्ज लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें