पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने जुआ खेलने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 9.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। घड़ौली गांव के एक फ्लैट में आरोपी पत्तों पर दाव लगा रहे थे। गिरोह के सरगना 500 रुपये घंटा लेकर इन लोगों से दाव लगवा रहे थे।
पकड़े गए मुख्य आरोपियों की पहचान मोहित (25) और राहुल (28) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पकड़े सभी आरोपी ठीक-ठाक घरों से संबंध रखते हैं।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि जिले स्पेशल को तीन नवंबर को सूचना मिली कि कुछ लोग घड़ौली गांव के एक मकान में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापेमारी की। वहां पर कुल 17 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे।
मुख्य आरोपी राहुल व मोहित ने बताया कि इन लोगों ने फ्लैट को किराए पर लिया है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर जुआ खिलवाया जा रहा था। दोनों दाव लगाने वालों से पांच सौ रुपये घंटा वसूलते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।