फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिनदहाड़े फिर लूट: रोहतक रोड पर तीन बदमाशों ने रोका, स्कूटी से बैग लूटकर हुए फरार; CCTV में सुराग

Sat, 30 Sep 2023 10:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में ज्वेलर के कर्मचारियों से 17 लाख के लूट की खबर सामने आई है। कर्मचारी ज्वेलर के परिचित से पैसे लेकर स्कूटी से करोलबाग आ रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग में एक ज्वेलर के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 17 लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारी लारेंस रोड से पैसे कलेक्शन करने के बाद करोलबाग आ रहे थे। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:25 बजे रोहतक रोड के रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास लाखों रुपये लूटने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को ज्वेलर के दो कर्मचारी दीपक और बृजेश मिले। इसी दौरान उनके मालिक ऋषभ गुप्ता भी पहुंच गए। 

मालिक ने बताया कि उनका करोलबाग में ज्वेलरी का कारोबार है। शनिवार को उसने अपने दो कर्मचारियों को लारेंस रोड इलाके में रहने वाले अपने एक परिचित से 17 लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा था। उसके परिचित से उनसे गहने खरीदे थे। वहां से रुपये लेने के बाद दोनों स्कूटी से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रोहतक रोड के रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ितों ने बताया कि बैग स्कूटी में पैर के पास रखा था। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मालिक के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें