फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में शामिल हुए 1320 सिपाही, पहली बार हुई वर्चुअल पासिंग आउट परेड

Wed, 08 Jul 2020 04:41 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पहली बार हुई वर्चुअल पासिंग आउट परेड, एक महिला समेत 17 इंजीनियर बने सिपाही
  • नए पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त 
  • पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज झड़ौदा कलां में हुई पासिंग आउट परेड
  • 1320 सिपाहियों में 407 महिला और 47 दमन और दीव के सिपाही भी शामिल
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बीच मंगलवार को दिल्ली पुलिस की ओर से पहली बार वर्चुअल पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव नए पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज झड़ौदा कलां में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल 1320 सिपाहियों ने एक बड़ी स्क्रीन के जरिए मुख्य अतिथि को सलामी दी। पूरा कार्यक्रम फेसबुक और दिल्ली पुलिस के यू-ट्यूब पेज पर लाइव चला। दिल्ली पुलिस में शामिल हुए सिपाहियों में 17 बी-टेक इंजीनियर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर गृह राज्य मंत्री ने दिल्ली पुलिस में शामिल हुए जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमेशा अपने सिद्धांतों के साथ न्याय और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम किया है। कोरोना काल में दिल्ली पुलिस ने अपनी सेवा से सभी का दिल जीता है। भर्ती हुए नए जवानों से भी ऐसी उम्मीद की जाती है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि भर्ती हुए नए जवानों को कानून की हर बारीकी की जानकारी देने के साथ हर परिस्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। 

नए भर्ती हुए 1320 सिपाहियों में 407 महिला और 47 दमन और दीव के सिपाही भी शामिल हैं। पुरुषों में 20 पोस्ट ग्रेजुएट, 16 बी-टेक, 362 ग्रेजुएट हैं, जबकि महिला जवानों में 20 पोस्ट ग्रेजुएट, 2 बीसीए, 2 बीबीए, 1 बीई, 173 ग्रेजुएट हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान सभी सिपाहियों को आईपीसी, सीआरपीसी, एविडेंस एक्ट, डीपी एक्ट, कंप्यूटर एंड साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियम, मानवाधिकारों की जानकारी दी गई। पासिंग आउट परेड के दौरान ऑलराउंड बेस्ट बैच की ट्रॉफी (पुरुष) दिनेश गुरुंग और (महिला) नेहा हल्पटी को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें