फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला में 13 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता परिवार से की मुलाकात, सरकार से की मदद करने की मांग

Tue, 31 Aug 2021 05:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अनिल कुमार ने पीड़िता परिवार से मिलने के बाद कहा कि उसके माता-पिता बहुत गरीब हैं। उन्हें अपने तीन अन्य बच्चों की सुरक्षा का भी डर सता रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नरेला की 13 वर्षीय लड़की के परिवार से मुलाकात की। मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पीड़िता परिवार को सुरक्षा और वित्तीय मदद प्रदान करने की मांग की है। 

विज्ञापन


अनिल कुमार ने पीड़िता परिवार से मिलने के बाद कहा कि उसके माता-पिता बहुत गरीब हैं। उन्हें अपने तीन अन्य बच्चों की सुरक्षा का भी डर सता रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही अमानवीय घटना है और सरकार को दोषियों को दंडित करने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों को न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। पिछले 10 वर्षों से नरेला में रहने वाले परिवार के साथ हुई इस घटना के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है। परिवार की सहायता के नाम पर 13 वर्षीय बेटी को गुरुग्राम ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सरकार क्यों नहीं बन सकती आवाज
उन्होंने कहा कि बढ़ते आपराधिक मामलों के लिए लचर प्रशासन और दिल्ली पुलिस की कर्तव्यहीनता को जिम्मेवार ठहराया है। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मीडिया और कांग्रेस इस मामले का उजागर नहीं करती तो इसे भी दबा दिया जाता। आखिरकार गरीब, बेसहारा और मजदूर सहित उपेक्षित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार उनकी आवाज क्यों नहीं बन सकती है।

बेटियों के लिए नारा और हकीकत में अंतर
प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर फिर सवाल उठाया है। दिल्ली में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना से बेपरवाह आत्मिक सुख के लिए जयपुर दौरे पर हैं। आरोप लगाया कि केंद्र के नेता और मंत्री केवल चुनावों के दौरान बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देते हैं। हकीकत में बेटी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिए गए। हत्या की इस घटना के बावजूद क्षेत्रीय विधायक और निगम पार्षद ने नरेला में रह रहे पीड़ित परिवार से मिलने की जरूरत नहीं समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें