फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर युवकों ने की आतिशबाजी, मचाया हुड़दंग... नियमों की उड़ रही थी धज्जियां

Sun, 04 Feb 2024 04:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हंगामे के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है, फिर कुछ लड़के एक दूसरे को गोद में लेकर हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आतिशबाजी करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में आए दिन बीच सड़क पर यातायात नियमों को तार-तार कर देने वाले मामले आते रहते हैं। ताजा मामला सेक्टर-50 का है। यहां बीच सड़क पर कुछ युवकों ने आतिशबाजी कर जमकर हंगामा किया। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे 1:10 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक बीच सड़क पर कार रोककर आतिशबाजी कर रहे हैं। जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है, फिर कुछ लड़के एक दूसरे को गोद में लेकर हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आतिशबाजी के चलते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। युवकों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें