फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला को लूटपाट के बाद किया अधमरा

Sun, 17 Jan 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिमारपुर इलाके में मारपीट कर एक विदेशी महिला को लूटने का मामला सामने आया है। लूटपाट के लिए फ्रांसीसी महिला को इतना पीटा गया वह अधमरी हो गई और उसका एक पैर भी टूट गया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से विदेशी महिला से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्रांसीसी महिला इसाबेल्ला प्रेविला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अपनी एक सहेली के साथ 12 जनवरी की सुबह पांच बजे मंजनू का टीला आई हुई थी।

उसकी सहेली आपा गेस्ट हाउस में चली गई मगर प्रेविला को उसका गेस्ट हाउस नहीं मिला। प्रेविला को लोटस गेस्ट हाउस जाना था। उसने अपना लगेज सहेली के गेस्ट हाउस में रख दिया और फिर लोटस गेस्ट हाउस को ढूंढने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घायल कर हैंड बैग ले गए बदमाश

सुबह करीब सवा पांच बजे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना पीटा गया कि उसका एक पैर टूट गया। विदेशी महिला को घायल कर बदमाश उसका हैंड बैग ले गए।

बैग में छह हजार रुपये की भारतीय करेंसी, आई पैड, क्रेडिट कार्ड व वीजा था। सहेली ने प्रेविला को फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्जकर तिमारपुर थानाध्यक्ष ओपी ठाकुर की देखरेख में एसआई अमित भारद्वाज की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

एसआई अमित, सिपाही निखिल व अमित ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान मजनूं का टीला निवासी सौरभ और रोबिन के रूप में हुई। रोबिन के खिलाफ छेड़छाड़ जबकि सौरभ के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

आरोपियों के कब्जे से विदेशी महिला का लूटा गया सामान मिल गया है। सामान मिलने से विदेशी महिला काफी खुश है और वह पुलिस कर्मियों को बार-बार धन्यवाद कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें