फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: नांगलोई में जीजा ने की साले की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 May 2023 08:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास एक पार्क में युवक की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर मृतक विकास के पिता ने अपने दामाद पंकज राणा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगलोई में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने साले विकास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी साले को सामान लेने के बहाने साथ ले गया था। आरोपी और पीड़ित के परिवार वालों ने उनके बीच किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का निवासी विकास नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास खुबराम पार्क में सपरिवार रहता था। वह यूट्यूब पर गाने का वीडियो बनाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास एक पार्क में युवक की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर मृतक विकास के पिता ने अपने दामाद पंकज राणा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।

उसने बताया कि पंकज उसे कुछ सामान लेने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद बेटे को फोन किया था तो उसने दस मिनट में घर आने की बात कही थी। हालांकि काफी देर बाद भी जब विकास नहीं लौटा तो उनका छोटा बेटा उसे तलाशने के लिए गया। जहां उसने पार्क में विकास के शव को लहूलुहान हालत में देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें