फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दखल देना पड़ा भारी: परिचित से झगड़ा होता देख युवक ने किया बीच-बचाव, गुस्साए हमलावरों ने पेट में घोंपा चाकू

Sun, 10 Jul 2022 11:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी हिमांशु नागर के रूप में हुई है। वह दूध कारोबारी हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में विवाद के दौरान बीच बचाव करने पर दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों आरोपी उस युवक के जानकार से झगड़ा कर रहे थे। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

 
घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी हिमांशु नागर के रूप में हुई है। वह दूध कारोबारी हैं। हिमांशु ने बताया कि उनका एक जानकार राम मोहन एक्स ब्लॉक न्यू उस्मानपुर में लस्सी बेचते हैं। शनिवार को वह राम मोहन से मिलने उनकी दुकान पर गया था। वहां दो अनजान व्यक्ति राम मोहन से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। वहां पहुंचकर हिमांशु बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में घोंप दिया। बचाव करने के दौरान हाथ में भी चोट आई। दोनों हमलावर हिमांशु को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

हिमांशु के जानकार ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और हिमांशु का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि राम मोहन से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें