फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवा शक्ति ही देश को परम वैभव पर ले जाने का है आधारः राम माधव

विज्ञापन
विज्ञापन
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ‘युवा कुंभ’ पर जोर, कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में युवा कुंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामकृष्णपुरम विभाग दिल्ली प्रांत की ओर से सेवा और समर्पण के 100 वर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव ने कहा कि युवा शक्ति ही देश को परम वैभव की ओर ले जाने का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है और संघ का शताब्दी वर्ष इसी संकल्प को साकार करने का अवसर है। राम माधव ने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालयों में अनुसंधान सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्रों को उन्नत शोध के लिए बेहतर प्रयोगशालाओं और संसाधनों की आवश्यकता है। अनुसंधान एवं विकास में निवेश बढ़ाना समय की मांग है।

वामपंथियों का कृत्य घटिया -

वहीं कार्यक्रम आयोजन के संयोजकों ने कहा कि युवा कुंभ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जेएनयू अब राष्ट्रवाद के मार्ग पर अग्रसर है। वामपंथी के विरोध प्रदर्शन उनका एक अत्यंत घटिया कृत्य हैं। वह केवल कैंपस का माहौल बिगाड़ना चाहते है। लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कुंभ को लेकर हुआ विरोध -
वहीं, जेएनयू के कंवेंशन सेंटर में आयोजित युवा कुंभ कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध भी दर्ज कराया। छात्र संघ का कहना है कि इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय की मूल भावना के खिलाफ हैं और शिक्षा को एक विशेष वैचारिक दिशा में ले जाने का प्रयास करते हैं। उनका यह भी आरोप है कि विश्वविद्यालय के नियमों के बावजूद कार्यक्रम को अनुमति दी गई, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें