फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: 'सेल्फी' के चक्कर में बढ़ रही है ये बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद के एक्सपोजर के लिए हाईटेक युग में बढ़ता सेल्फी का क्रेज औद्योगिक शहर के युवाओं को नार्सिस्टिक डिसॉर्डर का शिकार बना रहा है। फरीदाबाद में 10 में से दो युवा इसके शिकार हैं।
विज्ञापन


चौकाने वाली बात तो ये है कि युवाओं में लडकियां इसकी गिरफ्त में ज्यादा है। इसमें बरती गई अनदेखी उन्हें नार्सिस्टिक के साथ ही डिप्रेसिव डिसॉर्डर की गिरफ्त में भी ले रहा है।

नार्सिस्टिक और डिप्रेसिव डिसॉर्डर की गिरफ्त में लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा है। वजह खुद को बेहतर दिखाने और सबसे अलग दिखकर वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


हेयर स्टाइल, ड्रेस, फैशन आदि पर वह लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया चाहती हैं। ऐसा नहीं होने पर वह उससे बेहतर करने की कोशिश करती हैं। इस दौरान पाजिटिव कमेंट आ गया तो ठीक नहीं तो वह फिर से निगेटिव कमेंट के कारण डिप्रेशन में आ जाती हैं।

सेल्फी का बढ़ता क्रेज आपको आगे चलकर बढ़ा नुकसान दे सकता है।
विज्ञापन

जानिए, क्या है नार्सिस्टिक डिसआर्डर:

नार्सिस्टिक मतलब ‘सेल्फ लव’ होता है। जो सेल्फी के क्रेज को दर्शाता है। सेल्फी व सोशल साइट्स पर फोटो अपलोड करके युवा ज्यादा लोगों के पसंदीदा कमेंट चाहते हैं। वैसे कमेंट नहीं आने पर वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसा कई बार होने पर वह डिप्रेसिव डिस्आर्डर की भी गिरफ्त में आ रहे हैं।

मनोचिकित्सक डॉ. मीनाक्षी मनचंदा ने बताया कि एक महीने में नार्सिस्टिक डिस्आर्डर के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान युवाओं को लुक की जगह प्रतिभा को निखारकर लोगों की प्रतिक्रिया पाने की सलाह दी जा रही है।

युवाओं को समझना होगा कि सिर्फ लुक जिंदगी में जरूरी नहीं, कई और चीजे भी हैं जिसके जरिए वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकते हैं। वहीं मनोचिकित्सक डा. अमिताभ शाहा की माने तो आउटवर्ड प्रोजेशन और एक्सपोजर युवाओं को इसकी गिरफ्त में ले रहा है। सेल्फी के दौरान लोग अपने लुक पर फोकस करते हैं। जिस पर लोगों का अप्रूवल नहीं मिलने पर वह डिप्रेशन की गिरफ्त में आ रहे हैं।

लक्षण:
बहुत ज्यादा सेल्फी लेकर अपलोड करना, दुखी रहना, लोगों से दूरी बनाना, अकेला रहना आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें