फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना भी क्या पीना: नशे में युवक बीच रास्ते भूल गया अपनी कार, फिर चोरी का दर्ज कराया केस, मामला जान पुलिस हैरान

Mon, 12 Jun 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-65 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को लावारिस हालत से सेक्टर-47 से बरामद किया है। गाड़ी में रखा व्यक्ति का सामान भी सकुशल बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-65 क्षेत्र में शराब पीने के बाद युवक अपनी कार को बीच रास्ते में छोड़कर भूल गया। होश में आने के बाद युवक ने पुलिस में कार चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-47 से कार को बरामद कर लिया है। पुलिस को गाड़ी में लैपटॉप, मोबाइल भी सुरक्षित मिले हैं।

विज्ञापन

दिल्ली निवासी अमित प्रकाश ने सेक्टर-65 थाना पुलिस में 10 जून को दी शिकायत में कहा था कि वह नौ जून की रात को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड सेक्टर-65 में लेक फॉरेस्ट वाइन ठेके पर गया था। यहां ठेके पर उसे शराब खरीदने के दौरान दो हजार रुपए की पेमेंट करनी थी, लेकिन गलती से 20 हजार रुपए की पेमेंट कर दी। 18 हजार रुपए वापस लेने के बाद वह एक गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था।

इस दौरान एक अनजान व्यक्ति भी उसके साथ गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगा। शराब पीते हुए वह नशे में ही चल दिया और जब सुभाष चौक पहुंचा तो उसे व्यक्ति ने गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उसे लगा उसकी गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी में उसका मोबाइल, लैपटॉप व 18 हजार रुपए नकद भी थे। 
विज्ञापन

मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को लावारिस हालत से सेक्टर-47 से बरामद किया है। गाड़ी में रखा व्यक्ति का सामान भी सकुशल बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि घटना के समय शिकायतकर्ता को ज्यादा नशा था। इसलिए उसे घटनाक्रम के बारे में ठीक से याद भी नहीं है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें