फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर युवक से ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पांच मोबाइल फोन और छह सिमकार्ड किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह शिंदू, बाजपुर, उधमसिंह गुरमीत सिंह उर्फ हनी और दिलीप कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल पांच मोबाइल फोन के अलावा छह सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों ने निजी बैंक की फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। वहां आरोपियों ने पीड़ित से उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 16 सितंबर को साउथ अनारकली विस्तार निवासी समीर भारद्वाज ने साइबर ठगी की एक शिकायत साइबर थाने को दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोपियों ने उनको क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के लिए कहा।
समीर इसके लिए तैयार हो गए। आरोपियों ने कहा कि इसके लिए उनको बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट www.myservices.co.in/axiscard का लिंक भेजा। पीड़ित ने वेबसाइट का पेज खोला और अपनी जानकारी वहां भर दी। इसके बाद उनके पास एक लाख रुपये की खरीदारी का एक मैसेज आ गया।
पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी वेबसाइट Bigrock प्लेटफॉर्म पर सुरेंद्र सिंह शिंदू के नाम पर रजिस्टर्ड है। एक्सिस बैंक का डाटा गुरमीत सिंह उर्फ हनी नामक व्यक्ति ने पवन के जरिये जुटाया है। इसके अलावा सिमकार्ड दिलीप ने दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पुलिस रिमांड ली गई। बाद में इनको जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम कोटक महिंद्रा बैंक में आई है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें