फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में शामिल होने बारबाडोस पहुंचे विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष लोकतांत्रिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर पेश करेंगे विचार
विज्ञापन

- दुनियाभर की 180 से अधिक विधानसभाओं के प्रतिनिधि लेंगे इसमें हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुंचे हैं। यह कॉन्फ्रेंस 12 अक्तूबर तक चलेगी जिसका आयोजन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन ने किया है, जो कि 1911 में स्थापित दुनिया की सबसे पुरानी संसदीय संस्थाओं में से एक है।
विज्ञापन



इस साल सम्मेलन का विषय द कॉमनवेल्थ ए ग्लोबल पार्टनर है, जिसमें कॉमनवेल्थ के नौ क्षेत्रों की 180 से अधिक विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता, सतत विकास, लैंगिक समानता और समावेशी शासन को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में विश्व और विधायी महत्त्व के मुद्दे, लोकतंत्र, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, सुशासन और बहुपक्षवाद पर सत्र और कार्यशालाएं होंगी। विजेंद्र गुप्ता तीन प्रमुख कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें