फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों तक दिखेगा यंग इंडिया का अनोखा रंग

Tue, 11 Feb 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रंगमंच की दुनिया युवा रंगकर्मियों के अभिनय से सज गई है। सोमवार को छह दिवसीय युवा नाट्य उत्सव का आगाज महाभोज नाटक के मंचन से हुआ।
विज्ञापन


इसमें भारतीय साहित्य पर आधारित नाटकों के मंचन में युवा कलाकार अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगे। खास बात यह है कि मंच ही नहीं साहित्य कला परिषद की ओर से आयोजित इस समारोह में निर्देशन में युवा निर्देशक ही करेंगे।

मंडी हाउस स्थित श्रीराम ऑडिटोरियम में मन्नू भंडारी के बहुचर्चित और लोकप्रिय नाटक ‘महाभोज’ का मंचन पहले दिन हुआ। इसका निर्देशन तारिक हमीद ने किया। समारोह के दूसरे दिन जाने-माने भारतीय नाटककार और उपन्यासकार स्वदेश दीपक द्वारा लिखित बहुचर्चित नाटक ‘काल कोठरी’ का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन तुल सत्य कौशिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मंचित होने वाले दूसरे नाटकों में 20वीं सदी के हिन्दुस्तानी कवि और रंगकर्मी दुष्यंत कुमार की बहुचर्चित रचना ‘एक कंठ विषयी’ का मंचन भी शामिल है। इसका मंचन राजेश तिवारी करेंगे। समारोह का समापन जाने-माने रचनाकार भीष्म साहनी द्वारा लिखित दुखांत लेकिन प्रेरक कहानी हानूश के मंचन से होगा। हानूश एक घड़ीसाज की कहानी है जिसकी महत्वाकांक्षी घड़ी बनाने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें